बरहट. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय मलयपुर में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह, बीडीओ एसके पांडेय, सीओ मयंक अग्रवाल एवं श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सुधांशु शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. जानकारी के अनुसार यह आयोजन खेल मशाल योजना के अंतर्गत किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग, वॉलीबॉल एवं दौड़ जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया. जिसमें की सफल खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखापाल अजय कुमार, विद्यालय प्रभारी सलीम अंसारी, शिक्षक श्याम कुमार, शिक्षिका शोभा सिंह और दीक्षा कुमारी का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
