जागरूक समाज के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम- प्राचार्य

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवारा का आयोजन किया जा रहा है.

जमुई . राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवारा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान भूकंप से जुड़े सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की भी जानकारी दी जा रही है. यह कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है. भूकंप सुरक्षा पखवारा के तहत क्विज, तकनीकी संगोष्ठी, तकनीकी मॉडल प्रतियोगिता, पीपीटी प्रस्तुति, जागरूकता रैली, मॉक ड्रिल, पोस्टर प्रस्तुति और ऑनलाइन व्याख्यान जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक और विषय विशेषज्ञ सक्रिय भागीदारी करेंगे. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ आशीष कुमार ने कहा कि भूकंप संभावित क्षेत्रों में आपदा पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है और सुरक्षित व जागरूक समाज के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम है. कार्यक्रम का समन्वय सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जा रहा है, जो भूकंपरोधी निर्माण तकनीक और जन-जागरूकता के क्षेत्र में लगातार योगदान देता रहा है. इस पहल के माध्यम से महाविद्यालय छात्रों और आमजन को आपदा से पूर्व तैयारी के लिए प्रेरित कर राज्य के आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रयासों को मजबूती देना चाहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >