अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में छाया मातम

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ढंड गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र मंडल के रूप में हुई. बताया जाता है कि मृतक राजेंद्र मंडल ठेला पर फुचका बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. हमेशा की तरह शुक्रवार को भी वह फुचका का ठेला लेकर घर से निकला और देर रात घर लौट रहा था. इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग राजेंद्र मंडल को घायलावस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक राजेंद्र मंडल को एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्र भी दूसरे राज्य में मजदूरी का कार्य करता है. राजेंद्र मंडल की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >