फसल क्षति का जायजा लेने नरगंजो पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी

पिछले दिनों लगातार बारिश होते रहने से बर्बाद हुई गेहूं फसल का जायजा लेने सोमवार को कृषि समन्वयक संजय पासवान अपने सहयोगियों के साथ बालियाडीह, नरगंजो समेत कई गांव का दौरा किया.

झाझा. पिछले दिनों लगातार बारिश होते रहने से बर्बाद हुई गेहूं फसल का जायजा लेने सोमवार को कृषि समन्वयक संजय पासवान अपने सहयोगियों के साथ बालियाडीह, नरगंजो समेत कई गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित कृषकों से बातचीत की. दो दर्जन से अधिक किसानों ने अपने फसल क्षतिग्रस्त की बात बतायी. किसान विकास कुमार, परमानंद यादव, शंकर यादव, सुनील कुमार, नितीश कुमार भारती, कार्तिक कुसुम, दिनेश कुमार, चुनका बास्के, छोटेलाल आदि किसानों ने कहा कि लगातार बारिश होते रहने के कारण खेत में रखी फसल बर्बाद हो गयी. गेहूं की बाली सड़ गयी. कई गेहूं की बाली में अंकुरण भी आ गया है. मौके पर मौजूद कृषि अधिकारी श्री पासवान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम लोग रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. रिपोर्ट तैयार कर हमलोग उच्च अधिकारी को भेजेंगे. जैसे ही यह पास हो जाएगा, राशि कृषकों के खातों में चली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >