नौ लीटर देसी शराब जब्त, महिला समेत चार गिरफ्तार

चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

चकाई. चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 9 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गुप्त रूप से अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायत मिल रही थी. इस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को चंद्रमंडीह पुलिस ने पेटरपहाड़ी पंचायत अंतर्गत लेदवारा गांव में छापेमारी की. थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला द्वारा शराब बनाकर बेची जा रही है. सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने फुलमनी टुडू (पति–मानिक टुडू), ग्राम लेदवारा के घर के समीप से 9 लीटर देसी महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं दूसरी ओर शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कियाजोरी गांव निवासी मनीष ठाकुर, कामदेव शाह तथा चकाई थाना क्षेत्र के गोला गांव का एक युवक शामिल है. पुलिस ने तीनों को शराब पीते हुए पकड़ा और मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. इस अभियान में अवर निरीक्षक नंदन कुमार राय एवं सहायक अवर निरीक्षक विनोद रंजन सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >