आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य का डीएम ने लिया जायजा

खैरा प्रखंड के बानपुर में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने निरीक्षण किया.

जमुई . खैरा प्रखंड के बानपुर में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसी व अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये और हर हाल में कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए पेयजल, बिजली, स्वच्छता और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से साइट का निरीक्षण कर मॉनिटरिंग रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने कहा कि यह आवासीय विद्यालय अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >