नक्सली मनोज कोड़ा गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

लक्ष्मीपुर. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव निवासी मनोज कोड़ा पिता शनिचर कोड़ा है. वर्ष 2017 में थाना क्षेत्र के ही आनंदपुर गांव में हुई नक्सली वारदात में इसकी संलिप्तता रही है. इस घटना में नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था. घटना के बाद से मनोज कोड़ा फरार चल रहा था. सूचना मिली कि नक्सली मनोज कोड़ा अपना घर आया हुआ है तभी पुलिस छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मनोज कोड़ा से संबंधित जानकारी ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >