तीन बच्चे की मां को प्रेमी ने 3 लाख में बेचा, मसीहा बन रेड लाइट एरिया पहुंचा कस्टमर ने परिवार से मिलाया

Bihar News: बिहार के जमुई की एक शादीशुदा महिला को उसका प्रेमी पहले प्यार के जाल में फंसा कर घर से भगाया, फिर उसे तीन लाख रुपये में रेड लाइट एरिया में बेच दिया. 30 दिनों तक नरक जैसी जिंदगी जीने के बाद एक कस्टमर की मदद से महिला को आज़ादी मिली. पढ़िए पूरी कहानी...

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक शादीशुदा महिला को उसका प्रेमी पहले घर से भगा ले गया और फिर झारखंड के दुमका जिले के रेड लाइट एरिया में 3 लाख रुपये में बेच डाला. लेकिन 30 दिन बाद उसी अंधेरे में एक उम्मीद की किरण आई. एक कस्टमर, जिसने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए महिला को नरक जैसी जिंदगी से बाहर निकाला.

14 साल पहले हुई थी महिला की शादी

बरहट थाना क्षेत्र की पीड़िता की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह तीन बच्चों की मां है. कुछ महीने पहले गांव के ही सोनू नामक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई. जब पति को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उसने महिला को पीटा. इसके बाद प्रेमी सोनू ने महिला को भागने के लिए उकसाया और 9 मार्च को दोनों घर छोड़कर देवघर पहुंचे.

महिला को दलाल से 3 लाख में बेचा

लेकिन वहां सिर्फ धोखा इंतजार कर रहा था. देवघर में 2 दिन ठहराने के बाद सोनू ने महिला को 3 लाख में एक दलाल को बेच दिया. इसके बाद महिला को दुमका के रेड लाइट एरिया में लाकर डाल दिया गया. वहां उसके सारे गहने छीन लिए गए और उसे मजबूरी में जिंदगी काटने पर मजबूर कर दिया गया.

कस्टमर ने पुलिस को दी सूचना

15 अप्रैल को एक कस्टमर रोहित (नाम बदलकर) उसके पास आया. महिला ने रोते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई. यह सुनकर उस युवक का दिल पसीज गया. उसने तुरंत दुमका और जमुई पुलिस को सूचना दी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई में महिला को बरामद किया गया.

बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कोर्ट में 164 के बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान आरोपी प्रेमी और दलाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Also Read: CM नीतीश को पसंद है पटना के इस रेस्टोरेंट का डोसा, कई बड़े नेता भी चख चुके हैं यहां का स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >