Jamui, भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आज से

मंत्री श्रेयसी सिंह करेंगी उद्घाटन, महावीर वाटिका में होगा आयोजन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट,

भारतीय जनता पार्टी जिला जमुई द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ शनिवार को महावीर वाटिका में किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा किया जायेगा. प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं पार्टी से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य भाग लेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, पार्टी की नीतियों, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. भाजपा नेताओं ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा.

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >