Jamui, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरायी, चार घायल

घायल हालत में दुर्घटनाग्रस्त कार लेकर झारखंड की ओर भागे

जमुई के चकाई से जयकुमार शुक्ला की रिपोर्ट,

जमुई जिले के

चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जमहरा मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में ही सभी लोग क्षतिग्रस्त कार लेकर झारखंड की ओर फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी सभी लोग जसीडीह से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जमहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने देखा कि कार सवार लोग घायल अवस्था में थे, लेकिन वे किसी तरह वाहन स्टार्ट कर घटनास्थल से झारखंड की ओर निकल गए. इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. वाहन संख्या और घायलों की पहचान के लिए झारखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है.

हादसे के बाद सड़क पर कार के टूटे शीशे और अन्य पार्ट्स बिखरे पड़े थे. स्थानीय लोगों ने सड़क साफ कर यातायात बहाल कराया. मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >