शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित भुगतान की मांग को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य कार्य समिति के सदस्य अशोक कुमार राम के नेतृत्व में डीईओ से मिला.

जमुई. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य कार्य समिति के सदस्य अशोक कुमार राम के नेतृत्व में डीईओ से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष नागेश प्रसाद, सचिव रत्नेश्वर शर्मा, अनुमंडल अध्यक्ष समरेश कुमार, सचिव अशोक कुमार एवं अन्य शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षकों की लंबित भुगतान से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. डीईओ को मांगपत्र सौंपते हुए कहा गया कि डीएसएल भुगतान की प्रक्रिया में लगातार देरी से शिक्षक वर्ग परेशान हैं. संगठन की ओर से मांग की गई कि सभी लंबित भुगतानों का शीघ्र समाधान किया जाए. ज्ञापन के माध्यम से यह भी आग्रह किया गया कि प्रखंड स्तर पर अनुमंडल और जिला कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं को हल करने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं. ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन मिला कि संबंधित मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए यथाशीघ्र समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >