सर्वदलीय कार्यक्रम को लेकर राजद नेता की बैठक

आगामी 18 अप्रैल को आयोजित सर्वदलीय कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को राजद नेता सह दी-मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव के निवास स्थान पर बैठक की गयी.

सिमुलतला. आगामी 18 अप्रैल को आयोजित सर्वदलीय कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को राजद नेता सह दी-मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव के निवास स्थान पर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे घुटवे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद दास ने बताया कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में चकाई प्रखंड अंतर्गत स्थित बिराजपुर दलित मंच परिसर कार्यालय में सर्वदलीय कार्यक्रम किया जाना है. जिसमें क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि सहित अन्य प्रबुद्ध जन भाग लेगें. मौके पर टेलवा पंचायत के पूर्व मुखिया कमल यादव, देवेंद्र यादव, अशोक कुमार, बीरेंद्र यादव, बह्मदेव यादव, चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >