वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों की हुई बैठक

वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में कल्याण आश्रम के सदस्य जितेंद्र आर्य की अध्यक्षता में हुई.

झाझा. वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में कल्याण आश्रम के सदस्य जितेंद्र आर्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर बेसरा, प्रदेश महामंत्री विपिन बेसरा शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. प्रदेश अध्यक्ष श्री गढ़वाल ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर आ रहे हैं. उनके स्वागत के लिए जनजाति समुदाय के बालक/ बालिकाओं द्वारा एकीकृत नाट्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा. इसकी सफलता को लेकर हमलोगों को अभी से कार्य करना है. उन्होंने उपस्थित लोगों को उक्त दिवस में इस तरह के कार्यक्रम की पूरी तैयारी करने की बात कहा, ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत हमलोग अच्छे ढंग से कर सके. मौके पर परमेश्वर यादव, शिवलाल हांसदा, दिलीप मुर्मु, दीपक हांसदा, बबलू बेसरा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >