कटर मशीन की चपेट में आने से मिस्त्री घायल

सहयोगियों ने लाया सदर अस्पताल

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के भोला नगर मुहल्ले में शनिवार को कटर मशीन की चपेट में आने से एक मिस्त्री घायल हो गया. घायल को सहयोगियों ने सदर अस्पताल लाया. घायल नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ला निवासी विकास कुमार ने बताया कि मैं भोला नगर स्थित एक दुकान में मिस्त्री का कार्य करता हूं. कटर मशीन से लोहे का सामान काट रहा था. इसी दौरान मशीन छिटका और मेरे पैर पर गिर गया, जिससे मैं घायल हो गया. फिलहाल घायल मिस्त्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जमीन विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल: अलीगंज.

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार कपिल यादव के पुत्र बीरेंद्र यादव, स्व जागो यादव के पुत्र गयानंद यादव, लखन यादव के बीच प्रारंभ हुआ वाद-विवाद अचानक मारपीट में बदल गया. इस दौरान मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना को लेकर एक पक्ष बीरेंद्र यादव ने घर में लूटपाट करने, जेसीबी से घर क्षतिग्रस्त करने व मारपीट करने को लेकर थाने में आवेदन दिया. इसे लेकर चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >