अपर समाहर्ता जमुई ने जनता दरबार में समस्याएं सुन न्याय का दिलाया भरोसा

डीएम अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार अपर समाहर्ता सुभाष कुमार मंडल ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार अपर समाहर्ता सुभाष कुमार मंडल ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर न्याय की गुहार लगायी. उक्त दरबार में अपर समाहर्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया. उस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया तथा कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया. बताते चले की समाहरणालय परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना जाता है. जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनवाड़ी, गैर मजरूआ जमीन, बिजली व अन्य से संबंधित मामले आए. अपर समाहर्ता ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >