जमुई के सिकंदरा से रिपोर्ट :
Jamui News : नगर क्षेत्र के लखीसराय रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 79 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लखीसराय रोड स्थित सिमरतल्ला मोहल्ला के एक मकान में छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान घर से कुल 79 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.
Jamui News : जब्त शराब में 750 एमएल की 23 बोतल, 750 एमएल की 20 बोतल, 750 एमएल की 12 बोतल तथा 375 एमएल की 24 बोतल शामिल हैं. छापेमारी के बाद पुलिस ने अखिलेश यादव पिता बनारसी यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मौके से एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
