लखीसराय ने मुंगेर को 93 रनों से किया पराजित

रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिंह इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला लखीसराय और मुंगेर के बीच सोमवार को खेला गया.

झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिंह इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला लखीसराय और मुंगेर के बीच सोमवार को खेला गया. लखीसराय के कप्तान टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 272 रन बनाया. लखीसराय के सनी 67, कृष्णा, 51 व कप्तान हिमांशु ने 42 रन का अहम योगदान दिया. जबकि मुंगेर की तरफ से राहुल ने 3, प्रतीक ने 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 27.5 ओवर में 179 पर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार लखीसराय की टीम ने मैच को 93 रनों से जीत लिया. लखीसराय के अनीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू रावत ने दिया. मैच में निर्णय की भूमिका मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार और रवि कुमार थे. जबकि स्कॉलर के रूप में सुमन कुमार व शुभम कुमार सिंह थे. खेल को लेकर गौरीशंकर पाल ने बताया कि मंगलवार को बांका व जमुई के बीच सुबह 7:00 बजे से खेल होगी. मौके पर इमरान अख्तर खान, जावेद अंसारी, स्टेशन क्लब के कप्तान अमित पासवान, मनीष कुमार, मयंक मेहता, संदीप रावत ,ज्ञान सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >