21 लीटर गंगाजल लेकर भगवान शिव का दर्शन करने निकली है कोडरमा की कुसुम

झारखंड के कोडरमा जिला की रहने वाली कुसुम साहू अपनी माता सरिता देवी और पिता सुरेंद्र साहू के साथ कांवर यात्रा पर निकली है. डोमचांच के झरना कुंड धाम तिलैया से 21 लीटर जल लेकर कुसुम 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बैद्यनाथ धाम के दरबार में पहुंचेगी,

जमुई. झारखंड के कोडरमा जिला की रहने वाली कुसुम साहू अपनी माता सरिता देवी और पिता सुरेंद्र साहू के साथ कांवर यात्रा पर निकली है. डोमचांच के झरना कुंड धाम तिलैया से 21 लीटर जल लेकर कुसुम 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बैद्यनाथ धाम के दरबार में पहुंचेगी, जहां भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेगी. कुसुम ने अपने कंधे पर 21 लीटर जल तो उठाया ही है, साथ ही अपने हाथों में कान्हा की प्रतिमा लेकर वह जल यात्रा में निकली है. पिछले 13 दिनों से वह लगातार अपने पद यात्रा पर है और इसी क्रम में वह जमुई पहुंची. कुसुम साहू ने बताया कि वह गौ रक्षा और गौ सेवा का उद्देश्य लेकर अपनी कांवर यात्रा पर निकली है. इसमें उसके माता-पिता उसके साथ हैं. उसने बताया कि गौ रक्षा संकल्प के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार में जा रही हूं. भगवान शिव हमारी मन्नत पूरी करें. मैं रास्ते में जहां भी जा रही हूं लोगों के बीच यह संदेश देती हूं कि जो लोग भी गाय पालते हैं वह उन्हें खुले में यहां-वहां नहीं छोड़े. हमारी लापरवाही के कारण गौ माता प्लास्टिक इत्यादि खाती है और उनकी मौत हो जाती है. कुसुम ने बताया कि वह अपनी यात्रा के 13 दिनों में कोडरमा, तिलैया से होते हुए झारखंड के गिरिडीह, डोरंडा, खोरीमहुआ, जमुआ, चतरो होते हुए जमुई के चकाई पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >