दोहरे हत्याकांड के बाद मृतक के घर पहुंची खगौल पुलिस

परिजनों से घंटों की पूछताछ

बरहट. पटना-दानापुर-खगोल स्थित रुद्रा मैरेज हॉल में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में रविवार रात खगौल थाने की पुलिस मलयपुर गांव स्थित मृतक के घर पहुंची छानबीन किया. पुलिस मृतक सवेंद्र सिंह, गोल्डन सिंह के परिवार वालों से और शादी वाले घर के लोगों से मिलकर जानकारी ली. खगोल पुलिस इस दौरान दो घंटे से अधिक समय तक मलयपुर गांव में रुकी और करीब एक बजे रात को पटना के लिए रवाना हो गयी. खगोल थाना के पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि हिरासत में लिये गये सौरव सिंह के मोबाइल से सीडीआर निकालने से यह जानकारी मिली है कि विक्की यादव व शुभम कुमार घटना से पूर्व मलयपुर गांव आये थे, जहां वे ऋषभ, सौरभ, गोल्डन, निरंजन आदि से मिले थे और पूजा करने के लिए बाबाधाम देवघर भी गये थे. उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित विक्की यादव और शुभम कुमार की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर लिया जायेगा. मृतक के परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >