खिड़की तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों के आभूषण की चोरी की

थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के गोलकीआम गांव के एक घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण की चोरी कर लिया.

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के गोलकीआम गांव के एक घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण की चोरी कर लिया. घटना की सूचना घर वालों को सुबह जगने के बाद लगी. घरवालों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी. गृह स्वामी देवनारायण वर्मा ने बताया कि बीते गुरुवार की रात्रि को हमलोग सपरिवार खाना खाकर अत्यधिक गर्मी होने के कारण छत पर सोने के लिए चले गए. जब सुबह उठकर हमलोग नीचे उतरे और कमरा खोला तो कमरे का ताला लगा हुआ था. घर के पीछे खिड़की टूटा हुआ था. जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्सा भी टूटा हुआ था. खोजबीन किया तो बक्सा घर के पीछे फेंका हुआ मिला. इसमें 50 हजार रुपया नकद, सोने-चांदी के जेवरात भी थे. गृहस्वामी ने बताया कि थाना को सूचना दी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >