जमुई में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद? देखें पूरा ड्यूटी रोस्टर

Jamui Sadar Hospital OPD: आज सदर अस्पताल जमुई अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी, महिला विभाग और एसएनसीयू सहित सभी प्रमुख सेवाओं का डॉक्टर रोस्टर जारी कर दिया है. अलग-अलग पालियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

Jamui Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल जमुई ने गुरुवार के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है. अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या और गर्मी के मौसम को देखते हुए ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं तक विशेष व्यवस्था की गयी है. पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, आर्थो, डेंटल, टीबी, पीडिया और मानसिक स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख इकाइयों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

पुरुष और महिला ओपीडी में अलग-अलग पालियों में डॉक्टर

पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ श्वेता सिंह मरीजों को परामर्श देंगी.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम बदलने के कारण वायरल और सामान्य बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए विभागों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

आर्थो से लेकर डेंटल तक हर विभाग में सुविधा

आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ थनीष कुमार और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन की ड्यूटी लगायी गयी है. मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष मरीजों को परामर्श देंगे, जबकि टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार सेवाएं देंगे.

पीडिया ओपीडी में बच्चों के इलाज के लिए डॉ शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्यूजंय कुमार की तैनाती की गयी है.

इमरजेंसी और एसएनसीयू में चौबीसों घंटे निगरानी

इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों का इलाज करेंगे. एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ प्रितम प्रिया और दूसरी पाली में डॉ अमित रंजन मौजूद रहेंगे.

इसके अलावा आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद, पैथोलॉजी में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज की ड्यूटी लगायी गयी है.

बस सेवा और बिजली शिकायत नंबर जारी

पटना के लिए सुबह 5:15 बजे और 6:00 बजे बस सेवा उपलब्ध रहेगी. चकाई के लिए सुबह 9:15 बजे और मुंगेर के लिए शाम 4:00 बजे बस खुलेगी. शहर में बिजली संबंधी शिकायत होने पर लोग 7763814452, 7763814453 और 7763818053 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >