सदर विधायक ने नप क्षेत्र के लिए की एसटीपी की मांग

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन से की भेंट

जमुई. सदर विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन से भेंट की है. इस दौरान उन्होंने जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित इंटरसेप्शन एंड ड्रेनेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जल्द-से-जल्द स्थापना और निर्माण कार्य का आरंभ कराने को लेकर आग्रह किया. मंत्री ने विधायक को इसका आश्वासन दिया. कहा कि जमुई नगर को जलजमाव और बेहतर अपशिष्ट जल प्रबंधन लिए प्रतिबद्ध अति आवश्यक एसटीपी योजना के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सभी बाधाओं को दूर करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य आरंभ होगा. भेंटवार्ता के दौरान जमुई नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश साह और वार्ड संख्या-30 के वार्ड प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >