भागलपुर. बीसीए के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी लीग के उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने लखीसराय टीम को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखीसराय की पूरी टीम 31.2 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में अंकित राज ने नाबाद 27 रन व बाबुल आर्य ने 20 रनों का योगदान दिया. शेष बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे. जमुई की ओर से गेंदबाजी में अमन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके. टीम की जीत की नींव रखी. वहीं, सुयश कुमार व बादल प्रदीप कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोये जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में मो शमशाद ने 25 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाये. जबकि सचिन कुमार 11 रन बनाकर नाबाद रहे. शानदार गेंदबाजी के लिए जमुई के अमन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अंपायर में सचिन कुमार व मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर अंकित राज और शिवम कुमार थे.
जमुई ने लखीसराय को 10 विकेट से हराया
बीसीए के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी लीग के उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने लखीसराय टीम को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की.
