जमुई ने भागलपुर को 82 रनों से किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में जमुई ने भागलपुर टीम को 82 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

भागलपुर. सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में जमुई ने भागलपुर टीम को 82 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जमुई टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 315 रनों स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में मोहम्मद शमशाद तौफिक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाये. इसमें 8 चौके व पांच छक्के शामिल हैं. इसके अलावा निशु यादव ने 71, सचिन भारद्वाज ने 54 व शुभम देव ने 47 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन राय ने दो व रितेश कुमार ने भी दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 46.2 ओवर में 233 रन पर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में राहुल द्रविड़ ने 62 व अर्नव आरव ने 33 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में सोनू कुमार ने चार, अंकित कुमार व मोहम्मद अजमल दो-दो विकेट चटकाये. वहीं, मोहम्मद शमशाद तौफिक को विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर नय्यर अली व शाहिद अख्तर थे. स्कोरर अंकित राज व शिवम कुमार थे. मंगलवार को भागलपुर व बांका टीम के बीच मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >