संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार की सार्थक पहल

खैरा में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खैरा. स्थानीय खैरा दुर्गा मंदिर मैदान में रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर महिलाओं को जागरूक किया गया. इसमें महिलाओं को यह बताया गया कि यह संवाद कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए सरकार की एक सार्थक पहल है. महिलाओं को यह बताया गया कि समाज की महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, प्रारंभिक शिक्षक की नियुक्ति में आरक्षण, बिहार पुलिस एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण, चिकित्सा महाविद्यालय में नामांकन में आरक्षण की व्यवस्था की गयी है. समाज में अंतरजातीय विवाह, दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुष को जीवन यापन में सहयोग, विधवा महिलाओं को सहयोग, महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय का निर्माण, महिलाओं को स्वरोजगार की व्यवस्था की गयी है, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें. उक्त कार्यक्रम में बीपीएम निरुपम घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम खैरा प्रखंड के सभी 22 पंचायत में होना है. मौके पर अमरेंद्र कुमार, प्रतिभा कुमारी, संतोष कुमार, नवीन कुमार सहित दर्जनों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >