स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी अग्निशमन यंत्र संचालन की जानकारी

अग्नि सुरक्षा सहायक अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी चंदन कुमार कुशवाहा अपनी पूरी टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर नए भवन में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण किया.

झाझा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन से स्वास्थ्य सेवाएं नए भवन में शिफ्ट होने के बाद शनिवार अपराह्न अग्नि सुरक्षा सहायक अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी चंदन कुमार कुशवाहा अपनी पूरी टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर नए भवन में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि संवेदक द्वारा लगाए गए अग्निशमन यंत्र सही तरीके से कार्य कर रहे हैं या नहीं. टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी, दवा भंडार कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए अग्निशमन उपकरणों की जांच की. अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. अस्पताल परिसर में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा नवाब, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहना अत्यंत जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. इस दौरान उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >