अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

मोहनपुर थाना की पुलिस ने बुधवार संध्या को गुप्त सूचना पर एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा.

लक्ष्मीपुर. मोहनपुर थाना की पुलिस ने बुधवार संध्या को गुप्त सूचना पर एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा. प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली कि बाघमा की ओर से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर आ रहा है. पुलिस बल के साथ ज्यों ही ककनचोर मोड़ पर देखा कि एक ट्रैक्टर बालू लोड कर ककनचौर की ओर से आ रहा था. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. ट्रैक्टर की तलाशी ली गयी तो बालू से संबंधित कोई कागजात नहीं था. अवैध बालू होने को लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. खनन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर मालिक तथा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. ट्रैक्टर बिना नंबर का था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >