अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पुल के समीप पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया.

खैरा. गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पुल के समीप पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर का ट्रैक्टर बालू लोड कर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं होने के कारण उसकी पहचान में भी परेशानी आ रही है. पुलिस आसपास के इलाकों में चालक की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >