पूर्व विधान पार्षद की पहल पर अनशनकारियों ने समाप्त किया अनशन

बीते तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ वर्मा एवं सुरेश वर्मा का अनशन गुरुवार को तीसरे दिन शाम 5:00 बजे के करीब पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद की पहल पर समाप्त कर दिया गया.

चकाई . बीते तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ वर्मा एवं सुरेश वर्मा का अनशन गुरुवार को तीसरे दिन शाम 5:00 बजे के करीब पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद की पहल पर समाप्त कर दिया गया. पूर्व विधान पार्षद एवं अंचलाधिकारी राज किशोर साह ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस दौरान पूर्व विधान पार्षद ने अंचलाधिकारी को कहा कि इन लोगों की सभी मांगे वाजिब है. जिसे जल्द से जल्द समाधान किया जाये. अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह भी इस मामले को लेकर अनशनकारियों के साथ फिर अनशन पर बैठेंगे. अंचलाधिकारी ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की जो मांगे हैं उस पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए संबंधित विभागों से बातचीत की जायेगी. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद थे. इससे पहले गुरुवार की सुबह दोनों अनशनकारियों की हालत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद रेफरल अस्पताल से मेडिकल टीम लगातार दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही थी दोपहर बाद जरूरत पड़ने पर अनशनकारियों को स्लाइन भी लगाया गया था. इसी बीच सूचना पाकर पहुंचे पूर्व विधान पार्षद ने दोनों अनशनकारियों को समझा बूझकर उनका अनशन समाप्त कराया. मौके पर बिंदेश्वरी वर्मा, राजेश पांडेय, अनिल शाह पंकज राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >