Jamui जनगणना 2027 को ले गिद्धौर के पतसंडा में मकान गणना शुरू

भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान गणना का कार्य गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है.

गिद्धौर जमुई से सौरभ की रिपोर्ट Jamui News : भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान गणना का कार्य गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है. इसी के तहत प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा में सोमवार को नोडल पदाधिकारी सह बीपीआरओ गौरव कुमार के देखरेख में प्रगणकों की टीम द्वारा घर घर जाकर मकान गणना का कार्य किया जा रहा है. नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रगणक पंचायत क्षेत्र में मकान गणना करने में गंभीरता से लगे हैं, गणना टीम द्वारा जीपीएस कैमरे से स्थान एवं समय को भी रिकॉर्ड कर रही है, ताकि आंकड़ों में सटीकता बनी रहे. जनगणना के इस प्रथम चरण में मकान और परिवारों की सूची तैयार करने का यह पहला कदम है, इसके जरिए आवास, परिवार संरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी. नोडल अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सही व पारदर्शी आंकड़ों के लिए टीम प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों के विभिन्न वार्ड और गांवों में लगातार अलग अलग टीम सर्वे कर रही है. उन्हीने लोगों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें. ताकि विकास योजनाओं के लिए सही डेटा तैयार हो सके. इस मौके पर नोडल पदधिकारी सह बीपीआरओ गौरव कुमार प्रगणक सुरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार वर्णवाल, अभिनव कुमार आदि साथ चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >