उधार सिगरेट नहीं दिया, तो दुकानदार के साथ उसके माता-पिता को पीटा

थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक दुकानदार ने उधार में सिगरेट नहीं दिया तो 5-6 लफंगों की टीम ने मारपीट कर दुकानदार को घायल कर दिया.

झाझा. थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक दुकानदार ने उधार में सिगरेट नहीं दिया तो 5-6 लफंगों की टीम ने मारपीट कर दुकानदार को घायल कर दिया. जब अपने पुत्र को बचाने उसके माता-पिता आये तो उनलोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. घायल की पहचान अरविंद कुमार, उसके पिता अशोक सिंह, मां मालती देवी के रूप में हुई है. घायल दुकानदार अरविंद कुमार ने घटना को लेकर बताया कि गांव के ही काली मंदिर के समीप एक पान, गुटखा आदि की छोटी- सी दुकान चलाते हैं. गांव के ही आकाश कुमार, सुधीर कुमार समेत 5-6 लोग बाइक से दुकान पर आकर उधार सिगरेट मांगा. उनलोगो को उधार सिगरेट देने से मना करने पर उनलोगों ने मारपीट करते हुए मेरे सिर पर तेज धारदर हथियार से हमला कर दिया. पिता व मां मुझे बचाने आये तो उन दोनों को भी मारकर घायल कर दिया. पुलिस पहुंची तो वे लोग एक बाइक छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना थाना को दी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक जब्त कर थाना लाकर छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >