खैरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हुई विवाह की तस्वीर खैरा. थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला चर्चा में बना हुआ है. जहां एक लड़की घर से कोचिंग जाने की बात बोलकर अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और शादी कर इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. दरअसल, खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह गांव की रहने वाली विभा कुमारी बीते मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह खैरा कोचिंग पढ़ने जा रही है, लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची. कोचिंग का समय समाप्त होने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गयी. दिनभर परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन करते रहे, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. शाम तक भी युवती घर नहीं लौटी. इसी बीच बीते मंगलवार रात खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गढ़ के पीछे रहने वाले विष्णु कुमार नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभा कुमारी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर दीं. देखते ही देखते यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं. वायरल तस्वीरों में दोनों मंदिर में विवाह करते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा जानकारी सामने आयी है कि दोनों ने जमुई कोर्ट में स्टांप पेपर पर भी विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराए हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार विभा कुमारी और विष्णु कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था. वहीं मामले की सूचना अभी तक पुलिस को भी नहीं दी गयी है.
कोचिंग जाने की बात कह घर से निकली युवती, प्रेमी संग शादी की तस्वीर वायरल
थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला चर्चा में बना हुआ है. जहां एक लड़की घर से कोचिंग जाने की बात बोलकर अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और शादी कर इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
