अन्नपूर्णा बस से विदेशी शराब से भरे चार पिट्ठू बैग बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथवारा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा बस से विदेशी शराब से भरे चार पिट्ठू बैग को बरामद किया.

सिकंदरा. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथवारा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा बस से विदेशी शराब से भरे चार पिट्ठू बैग को बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने शराब ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. अन्नपूर्णा बस मलयपुर स्टेशन से सिकंदरा आ रही थी. इसी दौरान पुलिस को बस से शराब लाने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित कैथवारा पेट्रोल पंप के समीप बस को रुकवा कर सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने बस में शराब से भरे चार पिट्ठू बैग को बरामद करने में सफलता हासिल की. वहीं पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि पूछताछ में निर्दोष पाये जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को छोड़ दिया. थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि अन्नपूर्णा बस से चार बैगों में भरे 750 एमएल की 16 बोतलें, 375 एमएल की एक बोतल व 16 केन बियर बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि शराब के साथ शराब तस्कर सिकंदरा गांधी बाजार निवासी रामचंद्र केशरी के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >