26 करोड़ की लागत से बनने वाली आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास आज

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह बुधवार को चकाई में 26 करोड़ के लागत से बनने वाली आधा दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे.

चंद्रमंडीह . प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह बुधवार को चकाई में 26 करोड़ के लागत से बनने वाली आधा दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि इसके तहत मंत्री चकाई-देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग से चोरकट्टा गांव तक जाने वाले पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. साथ ही माधोपुर बाजार से कांशरायडीह पथ, नियर बुधुरायडीह गांव से जागाडीह गांव तक एवं बारा से बुधुवाडीह तक जाने वाली पथ का कार्यारम्भ करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नोनियातरी से विशनपुर पथ एवं सिरसा से लोधमा पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. श्री पांडेय ने कहा कि मंत्री सुमित कुमार सिंह के प्रयास से चकाई का चौमुखी विकास हो रहा है. लगातार विभिन्न तरह की विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. दो दिन पूर्व भी उन्होंने चकाई में 26 करोड़ की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया था. आज का शिलान्यास कार्यक्रम भी उसी विकास यात्रा की एक कड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >