पूर्व विधायक ने लक्ष्मण झा के परिजनों को दी सांत्वना

पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह मंगलवार को जेपी सेनानी स्व लक्ष्मण झा के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

झाझा. पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह मंगलवार को जेपी सेनानी स्व लक्ष्मण झा के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया. कहा कि लक्ष्मण झा मेरे लिए पारिवारिक सदस्य की तरह थे. मेरे पिता नरेंद्र सिंह के काफी करीबी थे. उन्होंने लक्ष्मण झा के पुत्र सौरभ झा, उनके भाई मुरली झा को सांत्वना देते हुए कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं और इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करूंगा. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौड़, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार, अशोक यादव, अमित कुमार, मनोज झा, कन्हैया कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >