बिहार के 3 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, नदियों में उफान, कहीं छत गिरी, तो कहीं डूबने से हुई मौत

Bihar Flood Alert: जमुई, लखीसराय और मुंगेर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नदियों के उफान और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है. जलजमाव, घरों के ढहने और डूबने की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हुआ है. हालात गंभीर बने हुए हैं.

Bihar Flood Alert, प्रभात खबर टोली, जमुई/लखीसराय/मुंगेर: लगातार हो रही बारिश से जमुई, लखीसराय व मुंगेर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में पानी फैल गया है. जमुई के झाझा में नदी में पानी की तेज धार के कारण बरमसिया पुल का एप्रोच पथ शुक्रवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया. इस कारण से पुल से होकर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म के ट्रैक पर पानी जमा हो गया. जिससे कुछ ट्रेनों को पांच मिनट तक रोका गया. इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को सतर्कता के साथ निकाला गया. स्टेशन परिसर और उससे जुड़े रास्तों पर भी कई स्थानों पर पानी जमा हो गया. इसके अलावा कई कच्चे घर गिर गये. दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. लखीसराय के कजरा-उरैन मुख्य पथ क्षतिग्रस्त होने से सात गांवों का संपर्क टूट गया है.

जमुई का हाल बेहाल

जमुई प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारिश से जनजीवन ठहर सा गया है. मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में वर्षा के कारण शनिवार सुबह दो कच्चे मकान ढह गये. सौभाग्यवश हादसे के वक्त सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गये, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. झाझा में मेमू कार शेड में आये कई रैक का मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो पाया.

बारिश के कारण जलजमाव हो गया. इससे रेलवे कर्मचारियों को रैक के मेंटेनेंस में काफी फजीहत झेलनी पड़ी. बरमसिया पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरोध में शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था की अविलंब मांग की है.

झाझा के पंचकठिया गांव में घर में सोये दंपती पर छत गिर गई. इसमें दबकर पति की मौत हो गयी. महिला ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी रीखो खैरा का 55 वर्षीय आउटर मोहन खैरा के रूप में हुई है. महिला की पहचान मृतक की पत्नी शक्ति देवी के रूप में हुई है.

लखीसराय में दोनों नदियां उफान पर

लखीसराय प्रतिनिधि के अनुसार लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी और कई घरों में पानी घुस गया. किऊल और आंजन नदी दोनों उफान पर है. पानी के तेज बहाव में कजरा-उरैन मुख्य पथ ध्वस्त हो गया है.

चानन प्रखंड के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीडीह गांव के समीप नहर में शनिवार की शाम मौसेरे भाई बहन डूबने लगे, जिसे देख पास में मौजूद एक युवक के द्वारा किसी तरह बहन को पानी ने निकाल लिया गया, लेकिन उसका 10 वर्षीय मौसेरे भाई के पानी में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

किऊल नदी की जलधारा मुड़कर खगौर एवं गढ़ी बिशनपुर के बगीचा की ओर होने लगी है. जिससे कि नवनिर्मित सेंट्रल स्कूल तथा मध्य माध्यमिक एवं माध्यमिक उच्चतर विद्यालय के पिछले हिस्सा के दीवार से सटकर नदी की पानी का बहाव होना शुरू हो गया है.

तेतरहट थाना के चारदीवारी होकर नदी का पानी का बहाव हो रहा है. जहां मिट्टी का कटाव होने से चारदीवारी पर खतरा उत्पन्न होता दिख रहा है. किऊल नदी से सटे रहाटपुर, रामनगर, रामचंद्रपुर आदि जगहों के लोगों के घर एवं खेत में पानी प्रवेश कर चुका है.

मुंगेर में बह गया डायवर्सन

मुंगेर में एक बार फिर गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा की ओर बढ़ता चला जा रहा है, जिसके कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पिछले दिनों बाढ़ का पानी निकल गया था, वहां पुन: बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पहुंचने लगा है.

लगातार बारिश के बाद हवेली खड़गपुर- तारापुर सड़क स्थित डंगरी नदी पर बनाया गया डायवर्सन शनिवार को एक बार फिर बह गया. जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जहां बंद हो गई.

हवेली खड़गपुर से तारापुर और तुलसीपुर के रास्ते टेटिया बंबर प्रखंड का भी संपर्क भंग हो गया है. गंगटा थाना क्षेत्र के छोटी मंझगांय गांव में शनिवार को खेत जाने के दौरान बगरा नदी में डूबने से छोटकी मंझगांय गांव निवासी 55 वर्षीय सुभाष प्रसाद यादव की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें: BJP: तेजस्वी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी आईटी सेल चीफ बोले- फर्जी खबर की खुली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >