यज्ञ स्थल पर किया गया ध्वजारोहण, गांव में भक्तिमय माहौल

प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित चौहानडीह शिवालय परिसर में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोपण किया गया.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित चौहानडीह शिवालय परिसर में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोपण किया गया. मौके पर यज्ञाचार्य दुर्गा दत्त आचार्य ने बताया कि ध्वजारोपण की परंपरा धार्मिक और संस्कृति से जुड़ी हुई है. यह धार्मिक परंपरा आस्था श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. इससे यज्ञ स्थल की रक्षा होती है और वहां सभी देवताओं का वास होता है. इससे वातावरण शुद्ध होता है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रद्धालुओं के परिवार में सुख समृद्धि आती है. मौके पर कृष्णानंद झा, पूर्णानंद झा सहित अन्य ��ज्ञाचार्य ने विधि विधान के साथ ध्वजारोपण की प्रक्रिया संपन्न कराया. इसके पूर्व सोमवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने नगर भ्रमण किया. जबकि ध्वजारोपण के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >