आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल

नगर परिषद क्षेत्र के महिसोडी़ मोहल्ला स्थित पावरग्रिड के समीप पड़ोसी ने लोहे की रॉड से पीटकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के महिसोडी़ मोहल्ला स्थित पावरग्रिड के समीप पड़ोसी ने लोहे की रॉड से पीटकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है. परिजन ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिसौड़ी मोहल्ला निवासी मनोज साव ने बताया कि मेरी निजी जमीन पर पड़ोसी विपीन भगत अक्सर कुड़ा-कचरा फेंक देता है. कई बार मना करने पर गाली-गलौज करने लगता है. इसे लेकर पंचायत बुलायी गयी. जब मैं विपीन भगत को बुलाने गया तो अचानक वह लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >