स्थानांतरित शिक्षिका को दी गयी विदाई

बलथर पंचायत के मधुढाबर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की वरीय शिक्षिका लूसी भारती के स्थानांतरण होने पर विद्यालय में उन्हें विदाई दी गयी.

सोनो. बलथर पंचायत के मधुढाबर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की वरीय शिक्षिका लूसी भारती के स्थानांतरण होने पर विद्यालय में उन्हें विदाई दी गयी. इसे लेकर गुरुवार को विद्यालय में आयोजित संक्षिप्त सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह, सहायक शिक्षक साकेत रंजन, स्कूली बच्चे व ग्रामीणों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर महेश राम, उमेश साव, श्री पासवान, दीपेंद्र कुमार, गौरव कुमार, उदय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >