झाझा. झाझा थाना से कटकर बने सर्किल नंबर एक के द्वारपहाड़ी थाने में कुछ दिनों में काम शुरू हो जायेगा. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने नोटिफिकेशन कर दिया है. इसके अलावा द्वारपहाड़ी थाने में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस पदाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गयी है.जल्द ही भवन के समुचित पूर्ण होने पर विधिवत थाना का कार्य शुरू हो जायेगा. उक्त क्षेत्र में थाना के खुलने से लोगों ने एक बड़ी राहत की सांस ली है. वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट द्वारा द्वारपहाड़ी थाने का शिलान्यास शिकारडीह मोड़ के पास किया था. वर्ष 2023 से ही भवन निर्माण कार्य चल रहा है. अब वहां थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी है और कुछ दिनों में बोड़बा, कर्मा,पैरगाहा, करहरा व बैजला पंचायत का कार्य नये थाने में होगा. उक्त पांच पंचायतों के लोगों को अब 20-25 किलोमीटर दूरी तय कर झाझा नहीं आना होगा. जो उनलोगों के लिए राहत की बात है.द्वारपहाडी थाना खुलने के बाद से उक्त क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. इसे लेकर स्थानीय लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब लोगों को 20-25 किलोमीटर दूर जाकर अपना फरियाद नहीं सुनाना होगा. इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी राय दी है.
-जिला परिषद प्रतिनिधि धर्मदेव यादव ने कहा कि नया थाना खुलने से स्थानीय लोगों को सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता और अपराध नियंत्रण में बड़ी राहत मिलेगी. इससे क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी.फरियादियों के लिए आगंतुक कक्ष, सीसीटीवी कैमरा और 24 घंटे पुलिस की उपलब्धता जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. यह जमीन व अन्य मामलों में त्वरित करवाई और महिला पुलिसिंग की मौजूदगी में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है.– बोड़बा पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने कहा कि नया थाना क्षेत्र में होने से पुलिस की उपस्थिति से अपराध दर में कमी और घटनाओं के तुरंत बाद पुलिस की कार्रवाई सुनिश्चित होती है. नए थानों में आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी, बैठने के लिए जगह,आगंतुकों को पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. जिससे लोगों को राहत मिलेगा.
-करहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रो सिधेश्वर मंडल ने कहा कि आमजन के अलावा महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था रहेगी. छोटे व मध्य तरह के थानों में महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाती है. अब महिला उत्पीड़न व शोषित महिलाओं को इससे छुटकारा मिलेगी. साथ ही कहा कि क्षेत्र में अपराधियों में भय और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा का माहौल बनेगा. लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा. जो पुलिस और जनता के बीच की दूरी को काम करता है.बोले द्वारपहाडी थानाध्यक्ष
द्वारपहाडी नवनियुक्त थानाध्यक्ष क्षेबर राम ने बताया कि लगभग लोगों को बता दी गई है. कुछ दिन में बोड़बा, पैरगाहा, बैजला, करहरा, कर्मा पंचायत का सभी तरह का अपराध से संबंधित कार्य द्वारपहड़ी थाना में ही होगा.बोले झाझा थानाध्यक्ष
झाझा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल उक्त क्षेत्र के लोगों का काम अभी झाझा में ही हो रहा है. इस माह के बाद विधिवत पांच पंचायत का अपराध से संबंधित कार्य द्वारपहड़ी थाना में ही होगा. जिसकी तैयारी अंतिम चरम पर है.बोले एसपीद्वारपहाड़ी में नये थाना खुलने की सारी प्रक्रिया हो चुकी है, जल्द ही थाना में काम होने लगेगा.- एसपी विश्वजीत दयाल.
