डिग्री कालेज की स्थापना को लेकर की गयी चर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी ने की.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी ने की. बैठक में प्रखंड अंतर्गत बनने वाले डिग्री कालेज को लेकर भूमि के चयन पर चर्चा की गयी. इसमें प्रखंड मुख्यालय में ही डिग्री कालेज की स्थापना पर जोर दिया गया. या फिर अन्य पंचायत मुख्यालय या गांव में. चर्चा में तय किया गया कि डिग्री कालेज की स्थापना प्रखंड मुख्यालय और उसके आस-पास के गांवों मे ही होनी चाहिए. बैठक में करुणा देवी ने कहा कि नीतीश सरकार ने हरेक पंचायत में एक प्लस टू स्कूल की स्थापना का संकल्प लिया था, जिसे पूरा भी किया. आज लगभग हरेक पंचायत में प्लस टू उच्च विद्यालय हैं. कई पंचायत में दो-दो प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय है. अब हमारी सरकार प्रत्येक प्रखंड में एक-एक डिग्री कालेज की अनिवार्यता को समझते हुए इसके लिए कवायद शुरू की है. बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नकुल विश्वकर्मा ने भी सरकार के संकल्प की सराहना करते हुए डिग्री कालेज की स्थापना को लेकर आवश्यक पांच डिसमिल सरकारी जमीन के मामले में लोगों से सुझाव मांगा. बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी सरकार के इस पहल की सराहना की और कहा कि अब सुदूर गांव खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने में अब कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा. मनोज कुमार सिंह ने बंगरडीह के आसपास जमीन उपलब्ध कराने और डिग्री कालेज स्थापित कराने की बात कही. बैठक मे जदयू अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललन कुमार दास, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव, पूर्व मुखिया ब्रम्हदेव मंडल सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >