पिकअप के धक्के से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग के ढंड गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से एक मजदूर की मौत हो गयी.

जमुई . जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग के ढंड गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से एक मजदूर की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मजदूर की पहचान डोमी रजक के पुत्र लखन रजक के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि लखन रजक मजदूरी कर रविवार की देर शाम घर लौट रहा था. जैसे ही वह ढंड गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. लखन रजक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था. वहीं पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >