जब्त वाहनों की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की कार्डियक अरेस्ट से मौत

जब्त वाहनों की सुरक्षा में प्रखंड कार्यालय में तैनात चौकीदार चंद्रिका पासवान की सोमवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया.

सिकंदरा. जब्त वाहनों की सुरक्षा में प्रखंड कार्यालय में तैनात चौकीदार चंद्रिका पासवान की सोमवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. मृतक चौकीदार चंद्रिका पासवान थाना क्षेत्र के नौआडीह गांव के निवासी थे. प्रखंड कार्यालय परिसर में रखे गये वाहनों की सुरक्षा के लिए नाइट शिफ्ट में उनकी ड्यूटी लगी थी. चौकीदार चंद्रिका पासवान ड्यूटी के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर भवन में रहते थे. ड्यूटी के दौरान ही सोमवार की सुबह उनको कार्डियक अरेस्ट आया. मौत के उपरांत सिकंदरा थाना में चौकीदार चंद्रिका पासवान के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेट कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान एसडीपीओ सतीश सुमन, थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने मृतक चौकीदार चंद्रिका पासवान को श्रद्धांजलि दी.

शौच से लौटने के बाद बरामदे पर गिड़ गये चंद्रिका पासवान

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 08:00 बजे चंद्रिका पासवान शौच के लिए गये थे. शौच से लौटने के बाद वे अंबेडकर भवन के बरामदे पर गिर पड़े. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अवर निरीक्षक पप्पू सिंह ने अचेत अवस्था में पड़े चंद्रिका पासवान को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के उपरांत चौकीदार चंद्रिका पासवान के शव को सिकंदरा थाना लाया गया. जहां परिजनों की उपस्थिति में चंद्रिका पासवान के पार्थिव शरीर को पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के द्वारा सलामी दी गयी. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और चौकीदार की मौत के पीछे किसी अन्य कारण की संभावना को भी खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >