50 हजार का इनामी अपराधी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, छह साल से चल रहा था फरार

पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था.

जमुई. पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के एक मामले में पिछले छह सालों से फरार एवं 50 हजार के इनामी अपराधी नवीन कुमार वनेली पिता स्व. जय नारायण बनेली को गिरफ्तार किया है. उसे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर लक्ष्मीपुर थाने में कई मामले दर्ज थे. पुलिस पिछले लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी. अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. टीम में इंस्पेक्टर विकास कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया तथा जिला आसूचना इकाई के कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >