ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, भर्ती

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप तेज रफ़्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये.

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप तेज रफ़्तार ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये. घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहायता से घायल दंपति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल दंपति लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के धबरा गांव निवासी मिथिलेश तुरी और उनकी पत्नी विनीता देवी है. बताया जाता है कि मिथिलेश तूरी अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपना गांव धबरा जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सामने से तेज रफ़्तार से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >