सोनो. प्रखंड अंतर्गत ढोंढरी पंचायत के सरधोडीह गांव में गुरुवार को सहकार भारती कमेटी की एक बैठक नंदलाल मंडल की अध्यक्षता में की गयी. इसमें ऋषि परंपरा द्वारा खेती करना, हर घर में गौ पालन करना व शुद्ध सब्जी व अनाज की उपलब्धता को लेकर चर्चा की गयी. गांव में 11 से लेकर 21 लोगो की कमेटी गठित कर लोगों को उनके कार्य से परिचय करवाना है साथ ही अपने अगल बगल के शहरों में सहायक भारती का दुकान खोलना है. शुद्ध अनाज और शुद्ध सब्जी का भी दुकान खोलना है ताकि लोगों को शुद्ध चीजें उपलब्ध हो सके. मौके पर नंद लाल मंडल के अलावे सकलदेव महतो, साधु शरण मंडल, भोला मंडल, गणेश मंडल, अजय मंडल और जिला संगठन प्रमुख मदन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
