अतिथि शिक्षक के खिलाफ कॉलेज कर्मियों ने खोला मोर्चा, कुलपति को लिखा पत्र

शहर स्थित केकेएम कॉलेज में पदस्थापित अतिथि शिक्षक डॉ प्रीति कुमारी के अभद्र व्यवहार को लेकर कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है.

जमुई. शहर स्थित केकेएम कॉलेज में पदस्थापित अतिथि शिक्षक डॉ प्रीति कुमारी के अभद्र व्यवहार को लेकर कॉलेज के शिक्षक व कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है. इसे लेकर कॉलेज के सभी कर्मियों ने शुक्रवार को अल्पकालिक हड़ताल पर भी बैठ गए. इसके उपरांत मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर अतिथि शिक्षक डॉ प्रीति कुमारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. कुलपति को लिखे गए पत्र में कॉलेज कर्मियों ने बताया कि डॉ प्रीति कुमारी द्वारा आए दिन कालेज कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने की सूचना दी गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर डॉ प्रीति कुमारी का मनोबल काफी बढ़ गया है. यह अक्सर मोबाइल पर वीडियो बनाकर कर्मियों पर अनर्गल आरोप लगाते रहती है. साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं, जिससे महाविद्यालय कर्मियों की छवि धूमिल हो रही है. साथ ही महाविद्यालय परिसर में पुलिस बुलाकर महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण को दूषित कर रही हैं. हड़ताल पर बैठे केकेएम कॉलेज कर्मियों ने कुलपति से अतिथि शिक्षक डॉ प्रीति कुमारी पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि हमलोग इनके साथ कार्य करने में सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं. इनकी कार्यशैली की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये. मौके पर प्रो अरविंद, प्रो गौरी भारती, प्रो उदय नारायण घोष, प्रो देवेंद्र कुमार गोयल, प्रो वी मंडल, कर्मी शैलेश कुमार, नरेश साह, राजेंद्र मंडल, रतन कुमार झा सहित कई शिक्षक व कॉलेज कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >