रेलवे कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान

स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने दी जानकारी

झाझा. रेलवे प्लेटफार्म एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. इसे लेकर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों के निर्देश पर सीएचआई गिरीश कुमार सिंह लगातार रेलवे के सभी इलाकों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं. रेलवे प्लेटफार्म के अलावा रेलवे के बाहरी परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया. अब अन्य लोगों के अलावे रेलवे रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों में जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से रेलवे कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाई जा रही है, ताकि रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिजनों को रहने में सुविधा मिल सके. उन्होंने आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा कि साफ- सुथरा रहने से न सिर्फ वातावरण संरक्षित व सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाले बरसात के दिनों में लोग बीमारियों से बचेंगे. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >