सिकंदरा. भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शेखपुरा रोड स्थित अटल चौक पर पार्टी का झंडा फहराया गया. तत्पश्चात कपिलदेव सेवा संस्थान में बैठक की गयी, जिसमें पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक के इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनील दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, रंजीत केशरी उर्फ जोशी जी, सुरेंद्र पंडित, रामचरित्र शर्मा, रुद्रदेव सिंह, मनोज सिंह, कुलदीप महतो, सुरेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अटल चौक पर भाजपा ने फहराया पार्टी का झंडा
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
