तृतीय राज्य पक्षी महोत्सव ''कलरव 2025'' आज, मंत्री प्रेम कुमार करेंगे उद्घाटन

नागी पक्षी आश्रयणी में 27 व 28 फरवरी को तृतीय राज्य पक्षी महोत्सव ''''कलरव'''' का आयोजन की तैयारी पूरी हो गयी है. आज वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार उद्घाटन करेंगे.

झाझा . नागी पक्षी आश्रयणी में 27 व 28 फरवरी को तृतीय राज्य पक्षी महोत्सव ””””कलरव”””” का आयोजन की तैयारी पूरी हो गयी है. आज वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर बीते एक सप्ताह से वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल की देखरेख में लगातार तैयारी चल रही है. बुधवार को जहां मंच व स्टॉल लगाने का कार्य तेजी से चल रहा था. वही आगंतुकों के रहने की व्यवस्था भी की जा रही थी. डीएफओ ने बताया कि लगातार तृतीय पक्षी महोत्सव का होना अपने आप में एक सुखद एहसास है. भले ही इसपर कार्यक्रम नहीं हो रहा है. लेकिन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस बार कई विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. जिनकी सारी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन वन एव पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार करेंगे. इसके अलावा स्थानीय विधायक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाबत उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को लेकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया था ऐसे सफल लोगों के बीच पारितोषिक वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. जिसमें पक्षी से संबंधित कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा साइबेरियन पक्षी एवं भिन्न-भिन्न पक्षियों पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है. साथ ही स्टॉल भी लगाए गए हैं. जहां पक्षी से संबंधित स्टाल लगेंगे. डीएफओ ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में जहां बाहर से आए पक्षी विशेषज्ञों द्वारा भिन्न-भिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं स्थानीय स्तर पर पक्षी जानकार मौजूद रहकर पक्षी के बारे में जानकारी देंगे .मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >